रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
1. universalcghs.com में उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म के प्रारूप को सर्वप्रथम डाउनलोड करें | (यहाँ से डाउनलोड करें)
2. डाउनलोड किये गए प्रारूप में कर्मचारी अपना पूर्ण विवरण भरें |
3. पूर्ण रूप से भरे हुए प्रारूप में अपना रंगीन फोटो (पासपोर्ट साइज़) लगाएं एवं निर्धारित जगह पर अपना हस्ताक्षर करें |
4. इस पूर्ण रूप से भरे हुए प्रारूप को अपने संस्था प्रमुख या संस्था प्रभारी (कर्मचारी जिस कार्यालय में कार्यरत हो) के हस्ताक्षर व मुहर द्वारा प्रमाणित कराया जावे |
5. इस प्रमाणित प्रारूप को स्कैन करें |
6. संस्था प्रमुख को universalcghs.com द्वारा सभी कर्मचरियों के विवरण भरने हेतु, उनकी लॉग इन आईडी व पासवर्ड दिया जायेगा |
7. इस लॉग इन आईडी के द्वारा संस्था प्रमुख अपने कार्यालय के समस्त कर्मचारियों का विवरण भर सकते है |
8. कर्मचारियों का विवरण भर कर submit करते ही उनकी दी गई ईमेल आईडी पर उनका लॉग इन आईडी व password भेज दिया जाएगा |
9. रजिस्ट्रेशन फॉर्म की मूल प्रति को कर्मचारी या संस्था प्रमुख अपने पास सुरक्षित रख सकते है |
10. संस्था प्रमुख अपने लॉग इन आईडी से संस्था के समस्त कर्मचारियों का cghs विवरण देख सकते हैं |
11. किसी भी कर्मचारी के universal cghs कार्ड में dependent (आश्रितों) की सूची में परिवर्तन (परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ना या हटाना) संस्था प्रमुख के द्वारा ही verified किया जाएगा |
12. कर्मचारी के सेवा निवृत्त होने पर universal cghs कार्ड की समस्त जानकारी स्वतः ही पेंशनर आईडी में परिवर्तित हो जाएगी |
कर्मचारियों द्वारा universalcghs.com का उपयोग
1. रजिस्ट्रेशन के उपरांत कर्मचारी की दी गई ईमेल आईडी पर उनका लॉग इन आईडी व password भेज दिया जाएगा |
2. इस लॉग इन आईडी के द्वारा कर्मचारी universalcghs.com पर लॉग इन करके अपना विवरण देख सकते है | तथा कोई विवरण परिवर्तित करना हो तो वो भी कर सकते है |
3. परिवर्तित विवरण को संस्था प्रमुख के वेरिफिकेशन के पश्चात् ही अपडेट किया जाएगा |
4. यहाँ से कर्मचारी अपना universal cghs कार्ड भी प्रिंट कर सकते है |
5. कर्मचारी अपना व अपने परिवार का मेडिकल रिकॉर्ड/ टेस्ट रिपोर्ट्स इत्यादि स्कैन करके इस पोर्टल पर रख सकते है, जो समय पड़ने पर कर्मचारी द्वारा कभी भी देखि जा सकती है |
6. शासन द्वारा अधिकृत किसी भी अस्पताल में इलाज़ के समय शासकीय कर्मचारी होने का पहचान पत्र अस्पताल प्रबंधन द्वारा माँगा जाता है | इस स्तिथि में आप उन्हें universal cghs कार्ड का प्रिंट दिखा सकते है | इस प्रिंट की सॉफ्ट कॉपी आप कभी भी अपने स्मार्ट फ़ोन से universalcghs.com पर लॉग इन करके निकल सकते है |
7. आपके द्वारा अपलोड किये गए मेडिकल रिकार्ड्स को भी डॉक्टर universalcghs.com पर देख सकते हैं | इसके लिए हमारी वेबसाइट के view records सेक्शन में जा कर आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा |
8. इसके बाद आपके इस मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा | इस OTP को आप डॉक्टर को बताइए |
9. सही OTP डालते ही आपके द्वारा पोर्टल में डाली गई समस्त मेडिकल रिपोर्ट्स को डॉक्टर देख सकते है |
10. इस तरह से आप कही भी कभी भी अपना डाटा access कर सकते है |
