यूनिवर्सल CGHS वॉलेट क्या है?

केंद्र सरकार के द्वारा CGHS (Central Govt Health Scheme) पालिसी का निर्माण 1954 में किया गया है, जिसके तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंसनरो एवं उनके आश्रितों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने हेतु शासकीय चिकित्सालयों के अतिरिक्त निजि क्षेत्र के उत्कृष्ट चिकित्सा संसथान को अधिकृत किया जाता है, जिसमें डिस्काउंटेड रेट पर इलाज की सुविधा प्रदान की जाति है |

राज्य सरकार भी केंद्र सरकार द्वारा निर्मित पालिसी के अनुसार ही अपने राज्य एवं राज्य के बाहर के उत्कृष्ट स्पेशलिस्ट एवं सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को CGHS नियमानुसार अधिकृत करती है, जिसमे राज्य के कर्मचारियों, पेंसनरो एवं उनके आश्रितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा Discounted Rate पर उपलब्ध हो सके |

अधिकृत निजि चिकित्सा संस्थान CGHS Rate पर शासकीय कर्मचारियों, पेंसनरो एवं उनके आश्रितों का इलाज़ करते है | CGHS Rate में अनुमानतः लगभग 30%-60% तक की छुट अलग - अलग सेवाओं में प्राप्त होती है, जैसे की OPD, IPD, Pathology Test, Radiology (X-Ray, Sonography, CT Scan, MRI) Test, Operation इत्यादि | दवाइयों के मूल्य को छोड़कर बाकी समस्त प्रकार की सेवाएं, जो उस चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध होती है, उन सभी का CGHS Rate निर्धारित है |

शासन द्वारा अधिकृत CGHS चिकित्सा संस्थान में एक सामान्य मरीज़ की तुलना में शासकीय सेवकों को CGHS Rate का लाभ प्राप्त होता है, जिससे किसी भी प्रकार के इलाज़ में आर्थिक बोझ कम होता है |


उपरोक्त विवरण का सारांश यह है कि, CGHS Facilities एक वॉलेट के रूप में आपके पर्सनल वॉलेट के साथ मिलकर big partner 60%-40% की तरह कार्य करता है | तथा पर्सनल वॉलेट के द्वारा इलाज/treatment में हुआ व्यय भी medical reimbursement के माध्यम से शासन, कर्मचारी को CGHS नियमानुसार भुगतान करती है |

नोट : हमारे द्वारा दी गई जानकारी अनुमानित है | अधिक जानकारी के लिए CGHS अधिकृत चिकित्सा संस्थान के प्रबंधन से संपर्क करें |